हरियाणा में किस क्षेत्र को क्या मिला ?
उत्तर हरियाणा.....
पंचकूला में कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल बनाए जाएंगे।
-कालका से कलेसर तक 150 किलोमीटर लंबी नेचर ट्रेल स्थापित होगी।।
-कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज करनाल की क्षमता का विस्तार किया जाएगा।
-पंचकूला में नर्सिंग कालेज के साथ मेडिकल कालेज खुलेगा।।
-अंबाला, पानीपत में औद्योगिक स्वच्छता प्रयोगशालाएं खुलेंगी।।
-अंबाला में मानसिक रूप से दिव्यांगों के लिए आजीवन देखभाल गृह की स्थापना होगी।।
-पानीपत में कपड़ा उद्योग के लिए भाप बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए तीन माह में पीपीपी मोड पर तंत्र बनाया जाएगा।।
-शिवालिक की पहाड़ियों में जल संरक्षण के लिए चैक डैम बनेगा।।
मध्य हरियाणा…....
-कपास उत्पादक जिला सिरसा और फतेहाबाद में सूक्ष्म सिंचाई प्रोत्साहन केंद्र बनेंगे।।
-भिवानी के कुडल व छापर में सरकारी महिला कालेज खुलेंगे।।
-मोटे अनाजों के अनुसंधान के लिए भिवानी में एक अनुसंधान केंद्र खुलेगा।।
-झज्जर में अत्याधुनिक थोक मछली बाजार स्थापित होगा।।
-जींद और सिरसा के दुग्ध संयंत्रों के नवीनीकरण के लिए परियोजना लागत की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने मंजूरी दी।।
-पीजीआइएमएस रोहतक में किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा होगी शुरू।।
-चरखी-दादरी, फतेहाबाद में नर्सिंग कालेज के साथ मेडिकल कालेज खुलेंगे।।
-हिसार, रोहतक, जींद में औद्योगिक स्वच्छता प्रयोगशालाएं खुलेंगी।।
दक्षिणी हरियाणा......
एनसीआर......
फरीदाबाद और गुरुग्राम में कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल बनाए जाएंगे।
सोनीपत के गन्नौर में सरकारी महिला कालेज खुलेगा।
पलवल में नर्सिंग कालेज के साथ मेडिकल कालेज खुलेगा।
सोनीपत,पानीपत में औद्योगिक स्वच्छता प्रयोगशालाएं खुलेंगी।
-गुरुग्राम,मानेसर, फरीदाबाद, पानीपत में बाल श्रम पुनर्वास केंद्र खुलेंगे।।
-अरावली की पहाड़ियों में जल संरक्षण के लिए चैक डैम बनेगा।
-नूंह और गुरुग्राम जिलों में पेयजल के लिए 200 क्यूसेक क्षमता की मेवात फीडर नहर का निर्माण होगा।।
-गुरुग्राम के खेड़कीदौला में बनेगा बस पोर्ट।
-गुरुग्राम में बनेगा हेलीपोर्ट।
-सूरजकुंड में नवंबर माह में भी लगा करेगा मेला।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें