महिलाओं के लिए 5 लाख रुपये की नकद राशि वाला 'सुषमा स्वराज पुरस्कार।।
महिला उद्यमियों के लिए 'हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता'योजना।।
कामकाजी महिलाओं के लिए फरीदाबाद, गुरुग्राम और पंचकूला में नये आवास।।
जिला भिवानी के कुडल व छापर और जिला सोनीपत के गन्नौर में 3 नए सरकारी महिला कॉलेज।।
उन स्वयं सहायता समूह के ऋण की सम्पूर्ण ब्याज राशि सरकार वहन करेगी, जिनके आधे से अधिक सदस्यों के परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम।।
प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 100 खण्डों में 'उत्पादन आधारित प्रोत्साहन कार्यक्रम' ।
मोटे अनाज पर अनुसंधान के लिए और उत्पादन में सुधार के लिए भिवानी में क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र की स्थापना।।
जलसंरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कपास उत्पादक सिरसा -फतेहाबाद में सूक्षम सिंचाई को प्रोत्साहन।।
HSAMB को नई ग्रामीण सड़कों के लिए 200 करोड़ रुपये।
गर्मी सीजन की मक्का की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर।।
‘फसल समूह विकास कार्यक्रम' के तहत 100 पैक हाउस की स्थापना।।
'फसल विविधिकरण कार्यक्रम' के तहत 20,000 एकड़ में फसल विविधिकरण का लक्ष्य।।
किसानों को किराए पर मशीन देने के लिए 5 मशीन बैंक केंद्र की स्थापना।।
किसानों के मार्गदर्शन के लिए 'प्रगतिशील किसान कृषि दर्शन'कार्यक्रम।।
पशुपालन व डेयरी क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए 1 लाख अंत्योदय परिवारों की आर्थिक मदद का लक्ष्य
ETT से पैदा होने वाले बछड़ों पर 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि।।
अंत्योदय परिवार जिनके पास पशु रखने के लिए भूमि नहीं उनको ग्राम पंचायत की भूमि पर सांझा शैड की सुविधा।।
मत्स्य पालकों को भी 'किसान क्रेडिट कार्ड' की सुविधा।।
भिवानी में एक्वापार्क सेंटर ऑफ एक्सीलैंस और गुरुग्राम में पीपीपी मॉडल पर आधुनिक एक्वैरियम।।
प्रदेश की चीनी मिलों में 'गुड़ इकाइयां' स्थापित करने का निर्णय।।
‘एकमुश्त निपटान योजना' के तहत 30 नवम्बर, 2022 तक फसली ऋण या अन्य लघु या मध्यम अवधि के ऋणों की मूल राशि का भुगतान करने पर किसानों की दण्डात्मक ब्याज सहित ब्याज की पूरी राशि माफ।।
प्रदूषण कम करने के लिए हर जिले में हॉट स्पॉट को ग्रीन स्पॉट में बदलने का लक्ष्य।।
प्रमुख पर्यावरणविद श्री दर्शन लाल जैन के नाम पर 3 लाख रुपये तक का पुरस्कार।।
प्रदेश में 100 'वायु गुणवत्ता निगरानी केन्द्र'
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें