मंगलवार, 8 मार्च 2022

मनोहर लाल के बजट के आंकड़े


 मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बजट संबोधन


सबसे पहले सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं


कोविड-19 बाद अर्थव्यवस्था को गति देने वाला बजट,


यह बजट अर्थव् आने वाले 25 सालों में  विकास की दिशा निश्चित करेगा


पोस्ट कोविड अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए Counter- Cyclical Fiscal उपाय किये


देश की अर्थव्यवस्था में हरियाणा का योगदान 3.4 प्रतिशत,इसे 4 फीसदी करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को

प्राप्त करने में बड़ा योगदान करेंगे


इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तीन प्रमुख उद्देश्य- अंत्योदय की भावना से सबसे गरीब व्यक्ति का कल्याण, प्रभावी आय पुनःवितरण नीतियों के साथ उत्पादकता में वृद्धि और रोजगार व उद्यमिता सृजन रखे


 

वर्ष 2022-23 के लिए 1,77,255.99 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव, जो 2021-22 के 1,53,384.40 करोड़ रुपये से 15.6 प्रतिशत अधिक 


GSDP 2014 के 370535 करोड़ के मुकाबले 2021-22 में 588771 करोड़ हुआ, जो 15.6 फीसदी अधिक 


इस बजट परिव्यय में 61,057.35 करोड़ रुपये का और 1,16,198.63 करोड़ रुपये का Revenue Expenditure शामिल,जोकि क्रमशः 34.4 प्रतिशत और 65.6 प्रतिशत


बजट अनुमान 2022-3 में कुल राजस्व प्राप्तियां 106424.70 करोड़ प्रक्षेपित जिनमें 73727.50 का कर राजस्व 12205.36 करोड़ का गैर कर राजस्व 8925.98 करोड़ रुपये केंद्रीय करों का हिस्सा 11565.86 करोड़ सहायता अनुदान और 5393.89 करोड़ पूंजीगत प्राप्तियां


इस वर्ष के बजट आवंटन को सतत विकास लक्ष्यों अर्थात

Sustainable Development Goal के साथ भी जोड़ा


1,77,255.98 करोड़ रुपये के कुल बजट में से सतत विकास लक्ष्य से संबंधित योजनाओं के लिए 1,14,444.77 करोड़ रुपये आवंटित किए 


हम अपने राजकोषीय घाटे को वर्ष 2021-22 के लिए पंद्रहवें केंद्रीय वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित सीमा GSDP के 4 प्रतिशत के भीतर रखने में सफल रहे


कोविड-19 महामारी के संकट के बावजूद बाजार से लगभग 30,820 करोड़ रुपये की ही उधारी ली 


पंद्रहवें वित्त आयोग से हमें 40,872 करोड़ रुपये की उधारी की अनुमति थी


15 राजकोषीय घाटा वर्ष 2021-22 में GSDP का 2.99 प्रतिशत रहने का अनुमान


वित्त वर्ष 2022-23 के लिए, ये कम होकर 2.98 प्रतिशत अनुमानित, यह पंद्रहवें वित्त आयोग द्वारा वर्ष 2022-23 के

लिए निर्धारित 3.5 प्रतिशत की सीमा के भीतर

हरियाणा ने शुरू किया 5 लाख का सुषमा स्वराज पुरस्कार


 महिलाओं के लिए 5 लाख रुपये की नकद राशि वाला 'सुषमा स्वराज पुरस्कार।।


महिला उद्यमियों के लिए 'हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता'योजना।।


कामकाजी महिलाओं के लिए फरीदाबाद, गुरुग्राम और पंचकूला में नये आवास।।


जिला भिवानी के कुडल व छापर और जिला सोनीपत के गन्नौर में 3 नए सरकारी महिला कॉलेज।। 


उन स्वयं सहायता समूह के ऋण की सम्पूर्ण ब्याज राशि सरकार वहन करेगी, जिनके आधे से अधिक सदस्यों के परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम।। 


प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 100 खण्डों में 'उत्पादन आधारित प्रोत्साहन कार्यक्रम' ।


मोटे अनाज पर अनुसंधान के लिए और उत्पादन में सुधार के लिए भिवानी में क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र की स्थापना।।


जलसंरक्षण को बढ़ावा  देने के लिए कपास उत्पादक सिरसा -फतेहाबाद में सूक्षम सिंचाई को प्रोत्साहन।।


HSAMB  को नई ग्रामीण सड़कों के लिए 200 करोड़ रुपये।


गर्मी सीजन की मक्का की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर।।


‘फसल समूह विकास कार्यक्रम' के तहत 100 पैक हाउस की स्थापना।।


'फसल विविधिकरण कार्यक्रम' के तहत 20,000 एकड़ में फसल विविधिकरण का लक्ष्य।।


 किसानों को किराए पर मशीन देने के लिए 5 मशीन बैंक केंद्र की स्थापना।।


किसानों के मार्गदर्शन के लिए 'प्रगतिशील किसान कृषि दर्शन'कार्यक्रम।।


पशुपालन व डेयरी क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए 1 लाख अंत्योदय परिवारों की आर्थिक मदद का लक्ष्य

 ETT  से पैदा होने वाले बछड़ों पर 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि।।


अंत्योदय परिवार जिनके पास पशु रखने के लिए भूमि नहीं उनको ग्राम पंचायत की भूमि पर सांझा शैड की सुविधा।।


मत्स्य पालकों को भी 'किसान क्रेडिट कार्ड' की सुविधा।।


भिवानी में एक्वापार्क  सेंटर ऑफ एक्सीलैंस  और गुरुग्राम में पीपीपी मॉडल पर आधुनिक एक्वैरियम।।


प्रदेश की चीनी मिलों में 'गुड़ इकाइयां' स्थापित करने का निर्णय।।


‘एकमुश्त निपटान योजना' के तहत 30 नवम्बर, 2022 तक फसली ऋण या अन्य लघु या मध्यम अवधि के ऋणों की मूल राशि का भुगतान करने पर किसानों की दण्डात्मक ब्याज सहित ब्याज की पूरी राशि माफ।।


प्रदूषण कम करने के लिए हर जिले में हॉट स्पॉट  को ग्रीन स्पॉट में बदलने का लक्ष्य।।

 

प्रमुख पर्यावरणविद श्री दर्शन लाल जैन के नाम पर 3 लाख रुपये तक का पुरस्कार।।


प्रदेश में 100 'वायु गुणवत्ता निगरानी केन्द्र'

हरियाणा सरकार ने पेश किया घाटे का बजट


 बजट अनुमान 2020-21 के दौरान GSDP के प्रतिशत के रूप में राजस्व घाटा 2.10 प्रतिशत अनुमानित रहा जबकि संशोधित अनुमान 2021-22 में ये 1.40 प्रतिशत अनुमानित 

 बजट अनुमान 2022-23 में ये जी.एस.डी.पी. के 0.98 प्रतिशत तक और कम होने का अनुमान


संशोधित अनुमान 2021-22 में ऋण और जीएसडीपी का अनुपात 24.98 फीसदी, जबकि 15 वित्त आयोग द्वारा निर्धारित सीमा का 32.61 फ़ीसदी


बजट अनुमान 2022-23 के लिए यह जीएसडीपी का 24.51 फीसदी, जबकि 15 वे वित्त आयोग ने इसकी सीमा जीएसडीपी के 33.33 फीसदी तय की


 पूंजीगत व्यय का आर्थिक विकास पर सीधा प्रभाव, 

हम कुल व्यय में पूंजीगत व्यय के अनुपात को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध 


हम वर्ष 2020-21 में 37,093.83 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की तुलना में, संशोधित अनुमान 2021-22 में इसे बढ़ाकर 48,265.49 करोड़ रुपये करने में सक्षम 


बजट अनुमान 2022-23 में यह बढ़ाकर 61,057.35 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव


हमारे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भी राज्य में पूंजीगत बुनियादी ढांचे के निर्माण और सुदृढीकरण के लिए पर्याप्त पूंजी कर रहे हैं निवेश


वर्ष 2022-23 में इनके द्वारा 5327.56 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश की संभावना, इसलिए, बजट अनुमान 2022-23 में Cumulative Capital Investment 66,384.91 करोड़ रुपये होने

का अनुमान


पिछले 5 सालों में इनका Cumulative Profit Margin लगभग 3 गुणा हो गया है,ये 562.88 करोड़ रुपये से बढ़कर 1393.04 करोड़ रुपये हुआ


सार्वजनिक बुनियादी ढांचा और सुविधाएं प्रदान करने के लिए 2,000 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान


राजकोषीय अपव्यय से बचने के लिए 3 समर्पित कोष स्थापित होंगे

• स्टार्ट-अप की सहायता के लिए 'उद्यम पूंजी कोष'।


• हरित विकास उद्देश्यों के लिए 'जलवायु एवं सतत

विकास कोष'

• वैज्ञानिक गतिविधि और छात्रवृत्ति को बढ़ावा देने के लिए'अनुसंधान एवं नवाचार कोष'


सरकारी संस्थाओं को पोर्टफोलियो प्रबंधन और कम लागत वाली कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के लिए एक गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी के रूप में हरियाणा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड' की स्थापना की


ये बजट में, आर्थिक विकास और मानव विकास को बढ़ाने, ईज ऑफ लीविंग, गरीबों व वंचित समूहों के उत्थान और नई प्रौद्योगिकी को अपनाकर उत्पादकता बढ़ाने के साथ

ही रोजगार व उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए 'वज्र मॉडल' करता है प्रस्तुत


इसमें 5 विकासात्मक शक्तियों की परिकल्पना की गई


बजट की 5 शक्तियां हैं-

• अंत्योदय-गरीब से गरीब व्यक्ति का उत्थान

• समर्थ हरियाणा-सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर

संरचनात्मक और संस्थागत सुधार

• सतत विकास-सस्टेनेबल डेवेलपमेंट

. संतुलित पर्यावरण-पर्यावरणीय स्थिरता,

• सहभागिता-सार्वजनिक व निजी भागीदारी (जी.सी.पी.)

हरियाणा बजट 2022 : कर्मचारी हुए बजट से निराश


 हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर अपना तीसरा आम बजट पेश किया। घोषणाओं से लबालब बजट से मनोहर लाल ने 2024 को साधने का प्रयास किया है। हालांकि बजट से कर्मचारी वर्ग को निराशा हुई है। मनोहर सरकार ने 1.77 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। यह पिछले बजट से 15.6 फीसदी अधिक है। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोविड-19 के बाद अर्थव्यवस्था को गति देने वाला बजट है। यह बजट आने वाले 25 सालों में  विकास की दिशा निश्चित करेगा। देश की अर्थव्यवस्था में हरियाणा का योगदान 3.4 प्रतिशत है। इसे 4 फीसदी करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य कोप्राप्त करने में बड़ा योगदान करेंगे।

सुषमा स्वराज पुरस्कार शुरू करने का एलान

महिला सशक्तिकरण के लिए बजट में अनेक घोषणाएं की गई हैं। राज्य स्तरीय सुषमा स्वराज पुरस्कार शुरू करने का एलान किया गया है। सुषमा स्वराज पुरस्कार उन महिलाओं को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। पुरस्कार के साथ पांच लाख रुपये नगद पुरस्कार राशि रखी गई है। 

बजट में की गई घोषणाएं

कामकाजी महिलाओं के लिए बनेंगे आवास: कामकाजी महिलाओं के लिए फरीदाबाद, गुरुग्राम व पंचकूला में आवास बनाए जाएंगे। तीन महिला आश्रम का निर्माण होगा। भिवानी के कुडल, व छापर, सोनीपत के गन्नौर में नए महिला कॉलेज खुलेंगे।

हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना का एलान: हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना की घोषणा की गई है। तीन लाख रुपये तक के आसान कर्ज उद्यमी बनने के लिए महिलाओं को मिलेंगे।

कृषि क्षेत्र का बजट बढ़ा: कृषि क्षेत्र के लिए इस बार 5988.76 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है, जोकि पिछले वित्त वर्ष की अपेक्षा 27.7 प्रतिशत बढ़ाया गया है।

दर्शन लाल जैन के नाम पर शुरू होगा पुरस्कार : प्रख्यात पर्यावरणविद दर्शन लाल जैन के नाम पर नया पुरस्कार शुरू होगा

दस हाईटेक नर्सरी की जाएंगी विकसित: 10 हाईटेक नर्सरी विकसित की जाएंगी। 2022-23 में वृक्ष गणना और जियो टैगिंग होगी। पंचकूला के कालका से यमुनागर के कलेसर तक 150 किलोमीटर लंबी नेचर ट्रेल स्थापित की जाएगी। पर्यावरण व वन क्षेत्र के लिए 530 करोड़ आवंटित किए गए हैं। सभी कॉलेजों में कम से कम दस स्मार्ट क्लास रूम होंगे। 

लड़कियों को परिवहन सुविधा के लिए साथी योजना : लड़कियों को परिवहन सुविधा के लिए साथी योजना शुरू होगी। अप्रैल 2022 तक अधिसूचना जारी की जाएगी। नए शैक्षणिक सत्र से स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू होगा। 25 लाख स्कूली बच्चों की दो बार स्वास्थ्य जांच होगी। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। बच्चों से जुटाए डाटा को ई उपचार पोर्टल से जोड़ा जाएगा। मानेसर में 500 बेड का नया ईएसआई अस्पताल बनाया जाएगा। 

बढ़ेगी संस्कृति मॉडल स्कूलों की संख्या: संस्कृति मॉडल स्कूलों को 138 से बढ़ा कर 500 किया जाएगा। इन स्कूलों में 5वीं से ही कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी। कौशल को बढ़ावा देने के लिए अटल टिंकरिंग लैब की तर्ज पर 50 स्टेम लैब की स्थापना की जाएगी। आठवीं से बारहवीं कक्षा तक विषयवार ओलंपियाड शुरू किया जाएगा। मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अंबाला में आजीवन देखभाल गृह की स्थापना की जाएगी। वर्ष 2023 24 तक इसके शुरू करने  की उम्मीद है। एचआईवी पीड़ित 21000 व्यक्तियों को 2250 प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। भौतिकी व विज्ञान में उच्च स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को नासा व इसरो की एक्सपोजर विजिट कराई जाएगी

मेधावी छात्र योजना का दायरा बढ़ा: डॉक्टर अंबेडकर मेधावी छात्र योजना में अब सभी वर्गों के सालाना 400000 रुपये तक की आय वाले विद्यार्थी शामिल होंगे। इस योजना के तहत 8000 से लेकर 12000 रुपये प्रति वर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

शिक्षा क्षेत्र के लिए 20250 करोड़ आवंटित: बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए 20250 करोड़ आवंटित किए गए हैं। बाल कुपोषण से निपटने के लिए बाल संवर्धन प्रणाली लागू की जाएगी। इसे पीपीपी से जोड़कर अतिरिक्त पोषण सहायता कुपोषित बच्चों को दी जाएगी।

पीपीपी डाटाबेस से लागू होगी पीडीएस योजना: हरियाणा में पीडीएस योजना अब पीपीपी डेटाबेस के माध्यम से लागू होगी। पीपीटी के माध्यम से ऐसे चार लाख परिवारों की पहचान की गई है जो योजना के पात्र हैं, लेकिन उनके पास बीपीएल या ओपीएल राशन कार्ड नहीं है पीएम मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को दूसरे बच्चे के लिए भी 5000 रुपये मिलेंगे

हरियाणा बजट 2022-23 के बजट में किस क्षेत्र को क्या मिला!


 हरियाणा में किस क्षेत्र को क्या मिला ?


उत्तर हरियाणा.....


पंचकूला में कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल बनाए जाएंगे।

-कालका से कलेसर तक 150 किलोमीटर लंबी नेचर ट्रेल स्थापित होगी।।

-कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज करनाल की क्षमता का विस्तार किया जाएगा।


-पंचकूला में नर्सिंग कालेज के साथ मेडिकल कालेज खुलेगा।।


-अंबाला, पानीपत में औद्योगिक स्वच्छता प्रयोगशालाएं खुलेंगी।।


-अंबाला में मानसिक रूप से दिव्यांगों के लिए आजीवन देखभाल गृह की स्थापना होगी।।


-पानीपत में कपड़ा उद्योग के लिए भाप बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए तीन माह में पीपीपी मोड पर तंत्र बनाया जाएगा।।


-शिवालिक की पहाड़ियों में जल संरक्षण के लिए चैक डैम बनेगा।।


मध्य हरियाणा…....


-कपास उत्पादक जिला सिरसा और फतेहाबाद में सूक्ष्म सिंचाई प्रोत्साहन केंद्र बनेंगे।।

-भिवानी के कुडल व छापर में सरकारी महिला कालेज खुलेंगे।।

-मोटे अनाजों के अनुसंधान के लिए भिवानी में एक अनुसंधान केंद्र खुलेगा।।

-झज्जर में अत्याधुनिक थोक मछली बाजार स्थापित होगा।।

-जींद और सिरसा के दुग्ध संयंत्रों के नवीनीकरण के लिए परियोजना लागत की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने मंजूरी दी।।

-पीजीआइएमएस रोहतक में किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा होगी शुरू।।

-चरखी-दादरी, फतेहाबाद में नर्सिंग कालेज के साथ मेडिकल कालेज खुलेंगे।।

-हिसार, रोहतक, जींद में औद्योगिक स्वच्छता प्रयोगशालाएं खुलेंगी।।


दक्षिणी हरियाणा......

एनसीआर......


फरीदाबाद और गुरुग्राम में कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल बनाए जाएंगे।


सोनीपत के गन्नौर में सरकारी महिला कालेज खुलेगा।

पलवल में नर्सिंग कालेज के साथ मेडिकल कालेज खुलेगा।

सोनीपत,पानीपत में औद्योगिक स्वच्छता प्रयोगशालाएं खुलेंगी।

-गुरुग्राम,मानेसर, फरीदाबाद, पानीपत में बाल श्रम पुनर्वास केंद्र खुलेंगे।।


-अरावली की पहाड़ियों में जल संरक्षण के लिए चैक डैम बनेगा।


-नूंह और गुरुग्राम जिलों में पेयजल के लिए 200 क्यूसेक क्षमता की मेवात फीडर नहर का निर्माण होगा।।

-गुरुग्राम के खेड़कीदौला में बनेगा बस पोर्ट।

-गुरुग्राम में बनेगा हेलीपोर्ट।

-सूरजकुंड में नवंबर माह में भी लगा करेगा मेला।।

अंबाला सिटी का विधानसभा परिणाम

1952 के पहले चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अब्दुल गफ्फूर खान ने जनसंघ के मूलराज को परास्त किया था.  1957 और 1962 में भी अब्दुल गफ्फूर खान ...